तुलसी जयंती के अवसर पर 19 अगस्त को बांदा सहित आसपास के जिलों के 5100 गांवों में भक्ति कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, वृक्षारोपण, 108 गांवों में अखंड कीर्तन और सिटी गार्डन में सवा लाख शिवलिंग पूजन का आयोजन होगा।
Article Body
तुलसी जयंती 2026: बांदा सहित 5100 गांवों में भक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वृक्षारोपण
19 अगस्त को तुलसी जयंती पर 5100 गांवों में होंगे भक्ति, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम
राम रथ यात्रा के क्रम में व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू, सिटी गार्डन में सवा लाख शिवलिंग पूजन का भी होगा आयोजन
बांदा। आगामी 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर बांदा सहित आसपास के जनपदों के लगभग 5100 गांवों में एक साथ भक्ति, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर राम रथ यात्रा के माध्यम से व्यापक जनजागरण एवं प्रचार-प्रसार भी प्रारंभ कर दिया गया है।
आयोजकों के अनुसार संकट मोचन संकीर्तन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोले महाराज के सानिध्य एवं प्रेरणा से धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करना है।
संकट मोचन संकीर्तन परिवार ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से निरंतर अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 108 गांवों में अखंड कीर्तन आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।
इसके अलावा, प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बांदा के सिटी गार्डन में सवा लाख शिवलिंग पूजन, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
Anil Tiwari is a Senior Journalist with extensive experience in print, digital, and television journalism. He has covered a wide range of subjects, including governance, public policy, politics, rural development, environment, illegal mining, law and order, and social issues. His work is driven by factual reporting, investigative journalism, and in-depth analysis, with a strong commitment to public interest and ethical journalism. Over the years, he has consistently highlighted grassroots issues, giving voice to underserved communities through credible and impactful reporting.
Comments