नरैनी, बांदा में पुलिस ने जुए की महफिल पर छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 1,31,970 रुपये नकद, 104 ताश के पत्ते, 10 मोबाइल, कार और तीन बाइक बरामद हुईं।
Article Body
नरैनी में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 11 गिरफ्तार
नरैनी में जुए की महफिल पर छापा, 11 गिरफ्तार, 1.31 लाख नकद बरामद
1.31 लाख रुपये नकद, 104 ताश के पत्ते, 10 मोबाइल समेत कार और तीन बाइक बरामद
नरैनी, बांदा। नरैनी थाना पुलिस ने देर रात जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगा रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,31,970 रुपये नकद, 104 ताश के पत्ते और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा जुआ खेलने में प्रयुक्त बताई गई एक कार और तीन मोटरसाइकिलों को सीज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 28/29 सितंबर की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास पंकज के ऑफिस में जुए की महफिल चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर 11 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान राजकरन पुत्र मुन्ना निवासी पनगरा, अजय पुत्र राजू निवासी राजनगर, रघुवंश उर्फ डब्बू पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी गांधीनगर, अनिल पुत्र मुन्नी निवासी पनगरा, चंचल पुत्र नाथूराम निवासी कस्बा नरैनी, शरीफ पुत्र लालू निवासी पनगरा, जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी राजनगर, रमजानी पुत्र कल्लू खान निवासी पनगरा, नन्द किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी अतर्रा रोड, सिम्मी जीएल पुत्र जुलियस निवासी जवाहर नगर तथा पंकज पुत्र सुरेश निवासी कृष्णा नगर के रूप में बताई है।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान मौके से 1,31,970 रुपये की नकदी, 104 ताश के पत्ते और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बरामद एक कार और तीन मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया।
इस संबंध में नरैनी थाने में मु0अ0सं0 269/26, धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू तथा कांस्टेबल आदर्श पाण्डेय, सुनील कुमार, अजय कुमार यादव, आशू प्रताप सिंह, सुशील कुमार, राजकुमार और महिला कांस्टेबल आकृति राजपूत की टीम ने की।
Anil Tiwari is a Senior Journalist with extensive experience in print, digital, and television journalism. He has covered a wide range of subjects, including governance, public policy, politics, rural development, environment, illegal mining, law and order, and social issues. His work is driven by factual reporting, investigative journalism, and in-depth analysis, with a strong commitment to public interest and ethical journalism. Over the years, he has consistently highlighted grassroots issues, giving voice to underserved communities through credible and impactful reporting.
Comments