News Blog Fact Check Press Release Jobs Event Product FAQ Local Business Lists Live Music Recipe

हमीरपुर में दरोगा ने ट्रक ड्राइवर से 20 हजार चुराए, रंगे हाथों पकड़ा गया

हमीरपुर में न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा गिरीश मिश्रा पर ट्रक ड्राइवर से 20 हजार रुपये चोरी का आरोप। ड्राइवर ने पीछा कर दरोगा को पकड़ा, पैसे बरामद।

Published on

हमीरपुर: ट्रक ड्राइवर से 20 हजार की चोरी करते पकड़ा गया दरोगा, लोगों ने जमकर पीटा

 

हमीरपुर जिले में पुलिस विभाग की छवि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा गिरीश मिश्रा पर ट्रक ड्राइवर से 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास की बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, दरोगा गिरीश मिश्रा वर्दी में ही घाटमपुर से हमीरपुर जाने के लिए एक ट्रक में सवार हुआ था। इसी दौरान उसने ट्रक ड्राइवर की नगदी में से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब ड्राइवर को शक हुआ तो उसने दरोगा का पीछा किया।

 

बताया जा रहा है कि ट्रक से उतरकर भागने की कोशिश कर रहे दरोगा को चालक ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी दरोगा की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 20 हजार रुपये बरामद हुए।

 

घटना के बाद ट्रक चालक ने दरोगा को पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और जिले में पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है।

 

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Want to engage with this content?

Like, comment, or share this article on our main website for the full experience!

Go to Main Website for Full Features

ANIL TIWARI

Anil Tiwari

Anil Tiwari is a Senior Journalist with extensive experience in print, digital, and television journalism. He has covered a wide range of subjects, including governance, public policy, politics, rural development, environment, illegal mining, law and order, and social issues. His work is driven by factual reporting, investigative journalism, and in-depth analysis, with a strong commitment to public interest and ethical journalism. Over the years, he has consistently highlighted grassroots issues, giving voice to underserved communities through credible and impactful reporting.

More by this author →

Published by · Editorial Policy

UP News Box - Uttar Pradesh, MP, Bundelkhand Breaking News TodayRead the latest Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Bundelkhand, India and International news. Get breaking news, politics, crime, health, education, sports and fact-check updates on UP News Box.

👉 Read Full Article on Website