Summary

बांदा कलेक्ट्रेट में जिला औद्योगिक मिशन, माइक्रोइरीगेशन, पीएमएफएमई और औद्योगिक विकास योजनाओं की समीक्षा हुई। अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Article Body

बांदा में औद्योगिक और कृषि योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

बांदा में औद्योगिक एवं कृषि योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
बांदा में औद्योगिक एवं कृषि योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

बांदाजिला औद्योगिक मिशन योजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप (माइक्रोइरीगेशन) योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) और मुख्यमंत्री राज्य औद्योगिक विकास योजना समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के प्रारंभ में जिला उद्यान अधिकारी ने गत वर्ष प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने औद्योगिक फसलों से संबंधित कार्यक्रमों को क्लस्टर के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नींबू, मुसम्मी और अमरूद जैसी फसलों की बागवानी को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र विस्तार पर जोर दिया। शंकर शाकभाजी कार्यक्रम के तहत भी क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीएमएफएमई योजना के तहत नए लघु उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने तथा बैंक स्तर पर आने वाली समस्याओं का समन्वय के माध्यम से निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

समिति ने प्रस्तुत योजनाओं का अनुमोदन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा शासनादेश और दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के अंत में जिला उद्यान अधिकारी ने समिति में उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों का आभा

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • ANIL TIWARI photo

    ANIL TIWARI

    Anil Tiwari

    Anil Tiwari is a Senior Journalist with extensive experience in print, digital, and television journalism. He has covered a wide range of subjects, including governance, public policy, politics, rural development, environment, illegal mining, law and order, and social issues. His work is driven by factual reporting, investigative journalism, and in-depth analysis, with a strong commitment to public interest and ethical journalism. Over the years, he has consistently highlighted grassroots issues, giving voice to underserved communities through credible and impactful reporting.

    View all articles by ANIL TIWARI

Published by · Editorial Policy

UP News Box - Uttar Pradesh, MP, Bundelkhand Breaking News Today — Read the latest Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Bundelkhand, India and International news. Get breaking news, politics, crime, health, education, sports and fact-check updates on UP News Box.