बांदा के सिविल लाइन क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आयुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Article Body
बांदा: डीआईजी कार्यालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग
बांदा। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के सामने सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा और स्थायी निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी श्रीमती अंजना सिंह ने चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, उक्त स्थान पर पहले भी सरकारी जमीन की पटरी पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। इस पर राजस्व विभाग द्वारा लगभग 20 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
आरोप है कि अब उसी जमीन पर स्थायी निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने दिव्यांश मिश्रा पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस निर्माण को नहीं रोका गया तो क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या और बढ़ सकती है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा अवैध निर्माण पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सरकारी भूमि पर निर्माण होना गंभीर मामला है।
पीड़िता ने आयुक्त से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण को हटाया जाए।
UP News Box Editorial Team delivers accurate, timely and unbiased news covering Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Bundelkhand, India and the world. Our newsroom focuses on breaking news, politics, crime, health, education, sports and fact-checking.
Comments