Summary

बांदा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर अशोक लाट पर पुतला दहन किया। SIR और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए।

Article Body

बांदा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में अशोक लाट पर जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल

बांदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
बांदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बांदा ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर अशोक लाट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला रोकने को लेकर नोकझोंक भी हुई।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं।

हालांकि, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर यह मुद्दा राजनीतिक विवाद का विषय बना हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार SIR के दौरान 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों में 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए थे। रिपोर्ट में निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा कुछ फैसलों पर दर्ज आपत्तियों का भी उल्लेख किया गया है।

वहीं, निर्वाचन आयोग ने इन रिपोर्टों के बाद कहा है कि SIR से जुड़े फैसले आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मांग की कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट तथा राष्ट्रपति संज्ञान लें। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाती रहेगी।

जिला कांग्रेस कार्यालय से अशोक लाट तक निकला जुलूस

कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए कचहरी, कलेक्ट्रेट और संकट मोचन मार्ग से अशोक लाट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, धर्मेश सिंह बहेरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आकाश दीक्षित, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद संजय गुप्ता, मोहन साहू, चौधरी आरएन मानव, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, आदित्य स्वरूप पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जगदीश गुप्ता विक्की, शोएब रिजवी, राजेंद्र गर्ग नाती, अमित तिवारी, जीतेन्द्र गौरव, बाबूराम निषाद, जिला सचिव बाबूराम यादव, भइयालाल पटेल, अतीक अहमद, केशव पाल, अम्बिका खेंगर, रामखेलावन राजपूत, बी लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, कांग्रेस सभासद इरफान खान, मंडल अध्यक्ष दिलीप वर्मा, रज्जाक भाई, बलबीर द्विवेदी, राममिलन सिंह, शिवाकांत उपाध्याय, सेवादल कैलाश नाथ बाजपेई, ईशू फैज खान, छोटू गुप्ता, अंसार अहमद सिद्दीकी एडवोकेट, लालू तिवारी, उर्मिला रैकवार, सुभाषिनी गुप्ता एडवोकेट, आशुतोष द्विवेदी ओरन, शिवप्रसाद त्यागी, शिवम त्रिपाठी, रविशंकर त्रिवेदी, शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार, जगमोहन सिंह और लालबाबू राजपूत समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • ANIL TIWARI photo

    ANIL TIWARI

    Anil Tiwari

    Anil Tiwari is a Senior Journalist with extensive experience in print, digital, and television journalism. He has covered a wide range of subjects, including governance, public policy, politics, rural development, environment, illegal mining, law and order, and social issues. His work is driven by factual reporting, investigative journalism, and in-depth analysis, with a strong commitment to public interest and ethical journalism. Over the years, he has consistently highlighted grassroots issues, giving voice to underserved communities through credible and impactful reporting.

    View all articles by ANIL TIWARI

Published by · Editorial Policy

UP News Box - Uttar Pradesh, MP, Bundelkhand Breaking News Today — Read the latest Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Bundelkhand, India and International news. Get breaking news, politics, crime, health, education, sports and fact-check updates on UP News Box.