News Blog Fact Check Press Release Jobs Event Product FAQ Local Business Lists Live Music Recipe

आधुनिक कृषि तकनीक सीखने अयोध्या रवाना हुए 25 किसान | NABARD एक्सपोजर विजिट

बांदा के पैलानी से 25 किसान नाबार्ड समर्थित एक्सपोजर विजिट के तहत अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए, जहां वे आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Published on

आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी लेने अयोध्या रवाना हुए 25 किसान, नाबार्ड समर्थित एक्सपोजर विजिट का शुभारंभ

बांदा। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से नाबार्ड समर्थित पिपरोदर जलागम योजना के तहत आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान (AGVVS) द्वारा 25 किसानों के दल को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (ANDUAT), अयोध्या के अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

ग्राम पैलानी में आयोजित फ्लैग ऑफ समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, कानाखेड़ा शाखा के प्रबंधक रवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किसान दल को रवाना किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अजय चौहान, अध्यक्ष रवि यादव, कैशियर नितेश, प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, जेई महेंद्र पाल, आजाद मोहम्मद और अनुरुद्ध पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि रवेंद्र कुमार ने कहा कि बदलते समय में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्राप्त कर उसे अपने खेतों में लागू करना चाहिए, जिससे खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ बन सके तथा किसानों की आय में वृद्धि हो।

संस्था के अध्यक्ष रवि यादव ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि अध्ययन भ्रमण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में उतारकर किसान अपनी उत्पादकता और आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस एक्सपोजर विजिट के दौरान किसान आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में उन्नत कृषि तकनीकों, नवीन कृषि उपकरणों, फसल प्रबंधन, जल संरक्षण और आधुनिक खेती के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करेंगे। इससे उन्हें अपने क्षेत्र में बेहतर खेती अपनाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

Want to engage with this content?

Like, comment, or share this article on our main website for the full experience!

Go to Main Website for Full Features

ANIL TIWARI

Anil Tiwari

Anil Tiwari is a Senior Journalist with extensive experience in print, digital, and television journalism. He has covered a wide range of subjects, including governance, public policy, politics, rural development, environment, illegal mining, law and order, and social issues. His work is driven by factual reporting, investigative journalism, and in-depth analysis, with a strong commitment to public interest and ethical journalism. Over the years, he has consistently highlighted grassroots issues, giving voice to underserved communities through credible and impactful reporting.

More by this author →

Published by · Editorial Policy

UP News Box - Uttar Pradesh, MP, Bundelkhand Breaking News TodayRead the latest Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Bundelkhand, India and International news. Get breaking news, politics, crime, health, education, sports and fact-check updates on UP News Box.

👉 Read Full Article on Website